{"_id":"65e4ccfff553b504f60ed654","slug":"vehicular-traffic-remained-disrupted-on-the-tuni-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-363411-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ घंटे तक बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ घंटे तक बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- सड़क के दोनों ओर फंसे रहे वाहन, कई पर्यटक वापस लौटे
I
I- दोपहर तीन बजे बर्फ हटाने के बाद शुरू हुआ वाहनों की आवाजाहीI
चकराता में बर्फबारी के चलते आठ घंटे तक त्यूणी चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला ने स्नो कटर मशीन से कोटी कनासर से लेकर धारनाधार तक सड़क से बर्फ हटाई। दोपहर करीब तीन बजे बर्फ हटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया। राजमार्ग बंद रहने से कई पर्यटक बीच रास्ते से ही वापस लौट गए।
शनिवार की देर रात बर्फबारी से सड़क पर बर्फ जमा हो गई थी। रविवार सुबह सात बजे सड़क पर वाहन रपटने लगे। इसके चलते आवाजाही बंद कर दी गई। बर्फबारी की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला ने पहले ही चकराता क्षेत्र में स्नो कटर मशीन और दो जेसीबी को तैनात किया था। मशीन ने कोटी कनासर से असमाड़ी, लोखंडी, जाड़ी और धारनाधार तक सड़क से बर्फ को हटाया गया। बर्फबारी की सूचना पाकर साप्ताहिक अवकाश होने के चलते देहरादून, सहारनपुर और पांवटा से कुछ पर्यटक चकराता में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, सड़क बंद होने के चलते अधिकांश पर्यटक बीच से ही वापस लौट गए। हालांकि दोपहर 3.00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद कुछ पर्यटक चकराता पहुंचे। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी।