{"_id":"6268d2a280ebdb3b61053e29","slug":"vehicles-with-all-india-permit-of-other-states-will-be-able-to-drive-in-chardham-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैसला: चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों के ऑल इंडिया परमिट वाले वाहन ही चल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों के ऑल इंडिया परमिट वाले वाहन ही चल सकेंगे
Wed, 27 Apr 2022 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:50 AM IST
सार
चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों के ऑल इंडिया परमिट वाले वाहन ही चल सकेंगे। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर ऐसी सभी गाड़ियों की अभी से ही पड़ताल शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों की ट्रेवल एजेंसी संचालक बड़े पैमाने पर गाड़ियों का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे राज्यों के ट्रेवल एजेंसी संचालक सिर्फ ऑल इंडिया परमिट वाली गाड़ियों से ही तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जा सकेंगे। परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक पुराने परमिट या फिर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट अथराइजेशन सर्टिफिकेट के आधार पर दूसरे राज्यों के ट्रेवल एजेंसी संचालक तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर नहीं जा पाएंगे।
परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर ऐसी सभी गाड़ियों की अभी से ही पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को पकड़कर चालान भी किया जा चुका है।
आरटीओ ( प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों की ट्रेवल एजेंसियों की सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को चारधाम यात्रा पर जाने की इजाजत दी जाएगी जिन्होंने नए प्रावधानों के तहत एक लाख रुपये का टैक्स कराने के साथ ही ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लिया हुआ है।
विज्ञापन
आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि पुराने टैक्स जमा कराने के साथ ही ऑल इंडिया टूरिस्ट अथराइजेशन सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को जाने की इजाजत नहीं होगी। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत चारधाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे ऐसी तमाम गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करें जिनके पास ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नहीं है।

बताया कि पिछले दिनों अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्थानीय ट्रेवल एजेंसी संचालकों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। स्थानीय ट्रेवल एजेंसी संचालकों के हितों को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया।
चारधाम यात्रा के दौरान नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र गुजरात समेत देश के दूसरे राज्यों के ट्रेवल एजेंसी संचालक तीर्थ यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इन तमाम संचालकों की ओर से कौन सी गाड़ियां भेज दी जाती हैं जिनके कागजात नहीं पूरे होते हैं या फिर उनके पास ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नहीं होता है।