फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles on the roads of Doon stop after crossing the zebra crossing, no one stops them or objects

Dehradun News: जेब्रा क्रॉसिंग से आगे आकर रुकते है दून की सड़कों पर वाहन, किसी ने रोका ना टोका

Mon, 18 Nov 2024 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the roads of Doon stop after crossing the zebra crossing, no one stops them or objects
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I-अमर उजाला ने अभियान के पहले दिन दून में जेब्रा क्रॉसिंग से पहले गाड़ी रोकने के मामले की पड़ताल की
I
I-हर जेब्रा क्रॉसिंग पर यही मिले हालात, मौके पर खड़े पुलिसकर्मी देखते रहते हैं हालात
I
I
I
I लोग सलीके से वाहन चलाएं और हादसे ना हों, इसके लिए सरकार ने यातायात नियम बनाए हैं। नियम ना मानने वालों पर जुर्माने लगाने की व्यवस्था की गई और इसे लागू कराने के लिए यातायात पुलिस को जिम्मेदारी भी सौंपी गई, लेकिन देहरादून में तो ना नियम मानने वाले हैं और ना मनवाने वाले। इसका नतीजा यह है कि पिछले एक सप्ताह में 11 लोग जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके खुलेआम सड़कों पर लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने हैं। अमर उजाला ने यातायात के नियमों को लेकर चलाए गए अपने अभियान के पहले दिन शहर के पांच प्रमुख चौराहों की पड़ताल की। पेश है रिपोर्ट-
I
I
I
I
I
Iस्थान 1- लालपुल तिराहा
I
I

I
Iसमय-1:39 बजे
I
Iपुलिस की पेट्रोल हाईवे वहां पर कुछ बाइक सवारों के चालान कर रही है। बावजूद इसके लोग बेफिक्र गलत दिशा से आ रहे हैं और जेब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़े हैं। पुलिसकर्मी सिर्फ एक बाइक सवार को पकड़कर उसका चालान करने में लगे हैं। जेब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की बात तो दूर, उनको टोका तक नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
Iस्थान 2-प्रिंस चौक
I
I

I
Iसमय-1:52 बजे
I
Iपुलिसकर्मी तैनात है। लालबत्ती होने पर लोग रुक तो रहे हैं, लेकिन जेब्रा क्रॉसिंग से आगे जाकर। पुलिस नहीं रोकती। एक व्यक्ति तो गलत दिशा से आकर पुलिसकर्मी के बराबर में ही खड़ा हो जाता है, लेकिन पुलिस ने उस व्यक्ति को टोका तक नहीं। ऐसे में उस व्यक्ति को कैसे अपनी गलती का अहसास होगा और ऐसे में वह अगली बार भी उस गलती को दोहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
Iस्थान 3-दून अस्पताल चौक
I
I

I
Iसमय-2:02 बजे।
I
Iयहां भी हालात ऐसे ही हैं। दून अस्पताल और निगम की तरफ से आने वाले वाहन जेब्रा क्रॉसिंग से आगे आकर खड़े होते हैं, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी उनको नहीं टोकता। शायद ड्यूटी का समय पूरा होने की वजह से दो बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपना बैग उठाकर चला जाता है, इस दौरान भी उसने जेब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़े वाहनों को रोका तक नहीं।
I
I
I
I----
I
Iस्थान 4- कारगी चौक
I
I

I
Iसमय-5:05 बजे।
I
Iयहां रेडलाइट खराब मिली। पुलिसकर्मी मेनुअल ही यातायात का संचालन करा रहा था। यहां भी जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर कोई रोक-टोक नहीं थी। लालपुल की तरफ से हाईवे की तरफ जाने वाले जेब्रा क्रॉसिंग से आगे काफी आगे खड़े हुए थे। इससे सड़क पार करने वाले लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था।

I
I
I
I------------
I
Iसमय-4:04 बजे।
I
I

I
Iस्थान- एस्ले हॉल चौक, राजपुर रोड
I
Iयहां पर जेब्रा क्रॉसिंग बना हुआ है, लेकिन उसके बाद भी लोग जानबूझकर अपने वाहनों को जेब्रा क्रॉसिंग पर और उससे आगे रोक रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोग वाहनों के बीच से किसी तरह सड़क को पार कर रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article