फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle number plate will embark in showroom now 

वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, अब यहां हो जाएगा काम

Tue, 02 Apr 2019 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle number plate will embark in showroom now 
नंबर प्लेट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अब वाहन स्वामियों को नंबर प्लेट के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।अब नंबर प्लेट शोरूम पर ही लगेगी। वाहन की कीमत में नंबर प्लेट की कीमत भी जुड़ी रहेगी।

विज्ञापन


ऐसे में वाहन स्वामी को अतिरिक्त धनराशि नहीं देनी पड़ेगी। मौजूदा समय में वाहन स्वामियों को दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट के लिए 245 तथा चौपहिया वाहनों के लिए 424 रुपये भुगतान देना पड़ता था। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्रालय ने एक अप्रैल से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत अब वाहनों में यह प्लेट डीलर ही लगाकर देंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष चार दिसंबर को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें एक अप्रैल 2019 से नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत वाहन निर्माताओं को अपने डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं वाहनों में नंबर प्लेट लगने के बाद ही उन्हें शोरूम से बाहर भेजा जाएगा।

इसके अलावा वाहन निर्माता अपने पुराने वाहनों के लिए भी डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करा सकेंगे। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में 15 लाख से अधिक कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल आदि वाहनों में नंबर प्लेटें लगाई जा चुकी हैं।

एक क्लिक पर वाहन की पूरी जानकारी 
एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि देहरादून में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का कार्य 2012 में शुरू किया गया था। वाहन निर्माता की ओर से हाई सिक्योरिटी प्लेट उपलब्ध करवाने से अपराध करने वालों की धरपकड़ आसान होगी। वहीं, नंबर प्लेट के जरिये वाहन स्वामी की तमाम जानकारी एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

नंबर प्लेट पर जीपीएस चिप लगी होगी 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डायनामिक होगी। इसमें जीपीएस आधारित एक चिप लगी होगी। जिसके जरिये पुलिस कंट्रोल रूम एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कभी भी किसी भी वाहन को ट्रैक कर सकेगा। डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनने से रोकने के लिए इसमें लेजर मार्क, होलोग्राम जैसे सुरक्षा उपाय भी रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed