फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle fell into a deep ditch on Mussoorie Dehradun road Five people died

Mussoorie Accident: मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास एक वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत, एक घायल

Sat, 04 May 2024 12:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 May 2024 12:15 PM IST
सार

मसूरी-देहरादून रोड पर वाहन गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।

विज्ञापन
Vehicle fell into a deep ditch on Mussoorie Dehradun road Five people died
मसूरी में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मसूरी में झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में शामिल चार छात्र-छात्राएं देहरादून के निजी कॉलेज में पढ़ते थे, जबकि एक छात्र पासआउट था। सभी कार से मसूरी घूमने आए थे।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। एक एंडेवर कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर आ गिरी। कार में दो छात्राएं और चार छात्र सहित कुल छह लोग सवार थे। सभी मसूरी घूमने के बाद लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। एक छात्रा और एक छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि, एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे में घायल नयनश्री (24) पुत्री संजय कुमार निवासी न्यू विकास एन्क्लेव रोहतक रोड मेरठ यूपी आईएमएस यूनिवर्सिटी की छात्रा है। अमन, दिंग्याश, तनुजा आईएमएस यूनिवर्सिटी के छात्र थे। आशुतोष आईएमएस यूनिवर्सिटी से पासआउट था। जबकि, हृदयांश डीआईटी का छात्र था। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। तीन शव पोस्टमार्टम के लिए मसूरी सिविल अस्पताल और दो शव देहरादून के दून अस्पताल में रखे गए हैं। हादसे का कारण चालक को नींद या तेज रफ्तार को माना जा रहा है। हालांकि, मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
ये भी पढ़ें...सड़क हादसा: नारसन बॉर्डर पर बस पुलिस चौकी में घुसी, मलबे के ढेर में तब्दील हुई चौकी, होमगार्ड और यात्री दबे
 

इनकी गई जान

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि हादसे में अमन सिंह राणा (22) पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी शंकरपुर निकट डीआईएमएस कॉलेज गेट सहसपुर देहरादून, दिंग्याश प्रताप भाटी (23) पुत्र देवेंद्र सिंह भाटी निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, तनुजा रावत (22) पुत्री सोहन सिंह निवासी दुर्गा काॅलोनी रुड़की हरिद्वार, आशुतोष तिवारी (23) पुत्र वीर बहादुर तिवारी निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, ग्राउंड पैरामाउंट एक्सपोर्ट मुरादाबाद उत्तरप्रदेश और हृदयांश चंद्र (24) पुत्र हरीश चंद्र निवासी एटीपी काॅलोनी अनपरा सोनभद्र उत्तरप्रदेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed