सड़क पर पार्क करने पर यहां जला दी जाती हैं गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के गुरु रोड पर कल्याण आश्रम के पास रहने वाले लोगों के घरों के पास पार्किंग सुविधा नहीं है।
ऐसे में लोग कार और अन्य चारपहिया वाहन चौराहे के पास खड़े रखते हैं।
शोर हुआ तो जुट गए लोग
क्षेत्रवासी अश्वनी गुप्ता की मारुति वैन सेंट जोजफ स्कूल में लगी है। वह रोज रात को वैन चौराहे पर खड़ी करते हैं।
शुक्रवार रात उन्होंने वैन पार्क की। आसपास और गाड़ियां भी थीं। देर रात एक बजे किसी ने वैन और पास खड़े एक छोटे हाथी को आग लगा दी।
वाहन जलते देख वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अश्वनी को जानकारी दी। शोर हुआ तो लोग जुटे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
पूरी तरह जल चुकी थी वैन
फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन वैन तब तक पूरी तरह जल चुकी थी। छोटे हाथी के शीशे चकनाचूर हो गए, लेकिन आग बुझा ली गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और लौट गई। पुलिस के इस रवैये पर लोगों ने नाराजगी जताई।
आरोप लगाया कि पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
चार माह में जलाए पांच वाहन
क्षेत्रवासियों के मुताबिक चौराहे पर चार माह में पांच वाहन फूंके जा चुके हैं। इनमें तीन कार, एक आटो और एक मोटरसाइकिल शामिल है। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई है।
एसएसपी से जताएंगे नाराजगी
भाजपा नेता बबलू बंसल का कहना कि कई बार अनुरोध के बावजूद पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं करती। यह इलाका संवेदनशील है। कई अपराध यहां हो चुके हैं। कहा कि एसएसपी से मुलाकात की जाएगी।
बूथ का टिन भी गायब
कल्याण आश्रम में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस बूथ लगाया गया था।
कुछ दिन पुलिसकर्मी यहां तैनात रहे, लेकिन फिर इसे लावारिस छोड़ दिया गया। अब यहां सिर्फ बूथ का ढांचा बचा है। चारों ओर और छत पर लगी टिन की चादर चोरों ने चुरा ली है।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)