फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vegetable prices increased inflation tomato and cabbage prices hit a century Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: टमाटर और गोभी के दामों ने लगाया शतक,सेहत के राज पर भारी पड़ रहे सब्जियों के दाम

Mon, 07 Oct 2024 07:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 07:50 AM IST
सार

इन दिनों टमाटर का स्वाद पाना बेहद महंगा हो गया है। मंडी के भीतर 80 से 90 रुपये तो बाहर 100 रुपये प्रति किलो तक में टमाटर की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
Vegetable prices increased inflation tomato and cabbage prices hit a century Dehradun Uttarakhand News
टमाटर - फोटो : ANI

विस्तार

जिन सब्जियों में सेहत का राज छिपा है, बढ़ती महंगाई के चलते उनका सेवन मुश्किल होता जा रहा है। आलम यह है कि टमाटर और गोभी के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि अदरक तो 200 रुपये किलो तक में मिल रहा है। यही नहीं अधिकांश सब्जियों के दाम 50 रुपये प्रति किलो से अधिक हैं। वहीं नवरात्र में फल का सेवन भी महंगा साबित हो रहा है।

विज्ञापन


नवरात्र या सामान्य दिनों में बनने वाले भोजन में टमाटर का इस्तेमाल होता ही है। लेकिन इन दिनों टमाटर का स्वाद पाना बेहद महंगा हो गया है। मंडी के भीतर 80 से 90 रुपये तो बाहर 100 रुपये प्रति किलो तक में टमाटर की बिक्री हो रही है। इसी तरह गोभी का सीजन अभी शुरू होने वाला है। लेकिन अभी आवक कम है तो इसके दाम भी 100 रुपये किलो पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह तुरई के दाम 50 रुपये प्रति किलो और प्याज 60 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। नवरात्र में सबसे ज्यादा आलू का प्रयोग होता है। लेकिन आलू भी 40 रुपये प्रति किलो तक में बिक्री किए जा रहे हैं। इसी के साथ लौकी भी 40 से 45 रुपये प्रति किलो तक में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....साइबर हमला: उत्तराखंड में चार दिन से ट्रेजरी ठप, 540 करोड़ के भुगतान लटके; मालवेयर की नहीं हुई पहचान

अगर अदरक की बात करें तो 50 रुपये प्रति पाव में इसकी बिक्री हो रही है। नवरात्र में फलों का सेवन भी महंगा पड़ रहा है। इन दिनों केला प्रति दर्जन 70 से 80 रुपये में मिल रहा है। जबकि सेव के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed