{"_id":"6894f8f75a72beb242047220","slug":"vegetable-vendor-duped-of-rs-5000-by-showing-fake-upi-dehradun-news-c-5-1-drn1031-758225-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सब्जी वाले से फर्जी यूपीआई भुगतान दिखाकर पांच हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सब्जी वाले से फर्जी यूपीआई भुगतान दिखाकर पांच हजार ठगे
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र में एक सब्जी वाले से यूपीआई का फर्जी भुगतान दिखाकर पांच हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शीतला विहार निवासी कमलेश गुप्ता ने तहरीर में बताया कि छह अगस्त को देर रात वह सब्जी बेचकर घर जा रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके पास आया और यूपीआई भुगतान के बदले नकदी देने की बात कहने लगा। इस पर उसने युवक को पांच हजार रुपये नकदी दी और उसने पांच हजार रुपये का यूपीआई भुगतान दिखाया। इसके बाद जब फोन में चेक किया तो रकम नहीं आई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।