फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veer Chandra Singh Garhwali scheme subsidy will increase for unemployed youth

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं अब मिलेगी इतनी सब्सिडी

Wed, 28 Aug 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Aug 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Veer Chandra Singh Garhwali scheme subsidy will increase for unemployed youth
प्रतीकात्मक

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत बस खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। अभी तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को केवल 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलती थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को योजना की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिवहन आयुक्त को प्रदेश में नई सड़कों पर बसों के संचालन की जल्द अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बस खरीद और उसके संचालन आदि से संबंधित मसलों पर बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से युवाओं को अधिक से अधिक लाभांवित करना है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रस्ताव तुरंत तैयार कर शासन को भेजने को कहा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बस खरीद के लिए योजना में 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव तुरंत तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने बसों के संचालन में सुविधा के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में सचिव सौजन्या, अपर सचिव सोनिका, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, विनोद कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नए रूटों पर जल्द संचालित होंगी बसें
पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह नई सड़कों का निर्माण हुआ है। लेकिन सड़के बनने के बाद भी वहां बसों का संचालन नहीं हो रहा, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात में भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में बसों के संचालन को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर यातायात तो संचालित है, लेकिन परिवहन विभाग ने अधिकृत स्वीकृति जारी नही की है, वहां तुरंत बसों के संचालन की अनुमति दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed