फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasantotsav flower exhibition 2019 in uttarakhand raj bhavan start from today

आज से राजभवन में बिखरी फूलों के सतरंगी संसार की छटा, दीदार करना है तो चले आइए...

Sat, 09 Mar 2019 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav flower exhibition 2019 in uttarakhand raj bhavan start from today
दो दिवसीय बसंतोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

राजभवन का भव्य परिसर शनिवार को सतरंगी फूलों की खुशबू से महक उठा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन परिसर में दो दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज फूलों की घाटी यहां उतर आई है। बसंतोत्सव में दर्जनों पुष्प उत्पादकों ने फूलों की प्रदर्शनी लगाई है। पहले दिन स्कूली बच्चों की चित्रकला समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज सम्मानित भी किया जाएगा। लोग आज भी राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी देख सकते हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पारंपरिक वाद्य यंत्र की धुनों के बीच बसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने डाक विभाग की ओर से तैयार किए गए अकरकरा पुष्प के विशेष डाक टिकट को जारी किया। साथ ही डाक प्रमंडल की ओर से लगाई गई डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल ने परिसर में लगाई गई पुुष्प प्रदर्शनी, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प उत्पादों व विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। पुुष्प उत्पादकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य राज्य में पुष्प उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देना है। इससे स्थानीय काश्तकारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, उद्यान सचिव डी सेंथिल पांडियन, सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

बसंतोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे दिव्यांग बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित
बसंतोत्सव में कट फ्लावर (पारंपरिक) प्रतियोगिता में 494, कट फ्लावर (गैर पारंपरिक) में 99, पॉटेड प्लांट में 24, लूज फ्लावर में 31, पॉटेड प्लांट (गैर पुष्प) में 54, कैक्टस में 27, हैंगिंग पॉट में 17, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में 150, फ्रेश पेटल रंगोली में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वालों को कुल 150 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

योग और जूडो-कराटे का प्रदर्शन
बसंतोत्सव में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा योग की विभिन्न मुद्राओं पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया। आईटीबीपी के जवानों ने जूडो-कराटे और शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। उनके करतब देखकर उपस्थित दर्शक रोमांचित हो उठे। आईएमए, आईटीबीपी और पीएससी के बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed