फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasantotsav 2024 concludes at Uttarakhand Raj Bhavan ONGC Won Chal Vaijayanti Trophy

Vasantotsav 2024: उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव का समापन, ओएनजीसी के नाम रही चल वैजयंती ट्रॉफी

Sun, 03 Mar 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली एवं बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Vasantotsav 2024 concludes at Uttarakhand Raj Bhavan ONGC Won Chal Vaijayanti Trophy
उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजभवन में तीन दिन तक चले वसंतोत्सव-2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2024 में इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्राफी) ओएनजीसी को मिली।

विज्ञापन


इस साल ओएनजीसी को पांच श्रेणियों में, आईआईटी रुड़की को चार श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव में 15 श्रेणियों की 53 उप श्रेणियों में 153 पुरस्कार वितरित किए गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली एवं बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


Maha Shivratri: 'मोदी-योगी कांवड़' लेकर अमरोहा से हरिद्वार पहुंचे दो युवक, जीत की कामना से भरा 51 लीटर गंगाजल
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, मौसम खराब होने के बावजूद पुष्प प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह अभूतपूर्व रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर वसंत के इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इन तीन दिनों में राजभवन के चारों ओर हर्ष व उल्लास का माहौल था और लगभग तीन लाख लोगों ने वसंतोत्सव में प्रतिभाग किया।

Vasantotsav 2024 concludes at Uttarakhand Raj Bhavan ONGC Won Chal Vaijayanti Trophy

राज्यपाल ने कहा, इस महोत्सव के माध्यम से हम संकल्प से सिद्धि और फूलों से समृद्धि के मंत्र को साकार करने में सफल हुए हैं। पुष्पों से अर्थव्यवस्था में निश्चित ही समृद्धि आएगी। विभिन्न स्टॉलों में महिलाओं की भागीदारी ने इस महोत्सव को और भी बेहतर बनाया है। उत्तराखंड के पुष्पों ने लोकल से ग्लोबल तक एक अलग पहचान बनाई है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, लोगों ने रिकॉर्ड भागीदारी की। वसंतोत्सव प्रकृति से जुड़ने की ओर हमें प्रेरित करता है। सरकार कृषि एवं औद्यानिकी को बढ़ावा देकर किसानों की आय दुगना करने के लिए प्रयासरत हैं। चारधाम यात्रा में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा, आने वाले समय में यह उत्सव और भी भव्य रूप लेगा।

वसंतोत्सव में सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोकनृत्य पेश किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक उद्यान दीप्ति सिंह, दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद रहे।

वसंतोत्सव में प्रथम पुरस्कार विजेताओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

राजभवन में चले तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से लोगों व संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग श्रेणी में प्रतिभागियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए। राज्यपाल ने इन सभी विजेताओं को सम्मानित किया।


वसंतोत्सव 2024 के प्रथम पुरस्कार विजेता
कट फ्लावर प्रतियोगिता
ट्रेडिशनल एरिया
- जर्बेरा रेड : बलबीर सिंह कंबोज, नयागांव नैनीताल।
- जर्बेरा येलो : सोहन सिंह तोमर, तोली लंघा देहरादून।
- गुलाब : यशपाल सिंह, भेल हरिद्वार।
- ग्लेडियोलस रेड : हर्षित कंबोज, नयागांव नैनीताल।
- ग्लेडियोलस व्हाइट : त्रिलोक चंद, गदरपुर ऊधमसिंहनगर।
- ऑर्चिड : विनीत चौधरी, भेल हरिद्वार।
- गेंदा : कांता बल्लभ, बजून नैनीताल।
- गुलदाउदी : अमित श्रीवास्तव, भेल हरिद्वार।
- लिलियम : सतीश दनकर, बग्गावाला हरिद्वार।
- अन्य अतिरिक्त फूल : सुदेश कौर, नयागांव, नैनीताल।

नॉन ट्रेडिशनल एरिया

- गहरे लाल रंग : केसर सिंह, गुमान सिंह, बैराकुंड चमोली।
- गुलाब : रुक्मा देवी, माजगांव सकवाना टिहरी।
- ग्लेडियोलस : देवेंद्र सिंह चौहान, वुदोगी टिहरी।
- जरबेरा : ब्रिज मोहन, धारीवाली उत्तरकाशी।
- गेंदा : देवेंद्र सिंह, पसार टिहरी।
- ऑर्चिड : राकेश मोहन पंत, सुभाषनगर गोपेश्वर।
- अन्य अतिरिक्त फूल : रेनुका बधानी, उप्रादी उत्तराकाशी।
- अन्य अतिरिक्त : इंदु नेगी, नाथनपुर, जोगीवाला देहरादून।

पॉटेड प्लांट्स अरेंजमेंट में ये सम्मानित

- राजेश्वरी नर्सरी : जोगीवाला देहरादून।
- खुशी नर्सरी : शेरपुर रुड़की।
- प्रो. केके पंत : आईआईटी रुड़की।
- हंस कल्चर सेंटर : मोहकमपुर देहरादून।

लूज फ्लावर अरेंजमेंट
- उदय नंद गौड़ : एसीएफ फॉरेस्ट मसूरी।
- मायरा लाल : आईआईटी रुड़की।
- अमित श्रीवास्तव : भेल हरिद्वार।
- बीरेंद्र माली : ओएनजीसी तेलभवन देहरादून।

गमलों में लगे पौधे
- इंस्टिट्यूड वर्क्स डिपार्टमेंट, आईआई रुड़की।

छत के नीचे सब्जी की बागवानी
- ओएनजीसी, तेलभवन देहरादून

कैक्टी और हैंगिंग
- डॉ. हेमा पंत, आईआईटी रुड़की।

टेरारियम
- पंकज : नेहरू कॉलोनी देहरादून।

हाइड्रोपोनिक खेती प्रौद्योगिकी प्रदर्शन
- तर्जा परवेज, दून बिजनेस स्कूल देहरादून।

बागवानी के बर्तन
- उदय प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, आईआईटी रुड़की।

शहद-
हरीश चंद जोशी : सूखीढांग चंपावत

ऑन स्पॉट फोटोग्राफी
- चंद्र बल्लभ पंत : लोअर नाथनपुर देहरादून

रंगोली
सोनिया अग्रवाल, राज विहार एफआरआई देहरादून।

स्कूल चिल्ड्रेन पेंटिंग
- सिमरन, कर्नल्स एकेडमी शिमला बाईपास देहरादून।
- शार्वी सोनाली : द एशियन स्कूल देहरादून।
- सुप्रीतम कार : मॉडल स्कूल देहरादून।
- रुचिता उप्रेती : गोल्डन की आशा स्कूल देहरादून।
-  साजिया मिर्जा : अनुश्रुति एकेडमी फॉर द डीफ, आईआईटी रुड़की।
- अनीश कुमार : ऋषिकेश देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed