{"_id":"5996cfd64f1c1b6e438b45d9","slug":"vartika-joshi-will-go-for-sea-trip-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर जीतने को तैयार उत्तराखंड की बेटी, सितंबर में पाल नौका से करेंगी विश्व भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर जीतने को तैयार उत्तराखंड की बेटी, सितंबर में पाल नौका से करेंगी विश्व भ्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी अपनी पांच साथियों के साथ आगामी सितंबर माह से समुद्र को जीतने निकलेगी। वर्तिका की अगुवाई में भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों की टीम पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारणी से पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
पौड़ी जिले के श्रीनगर निवासी वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में सफलतापूर्वक कई अभियान पूरा कर चुकी हैं। नौ सेना ने उत्तराखंड की बहादुर वर्तिका को महत्वकांक्षी नविका सागर परिक्रमा की कमान सौंपकर पहाड़ का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
वर्तिका के पिता प्रो. पीके जोशी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। माता डा. अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय (पीजी) ऋषिकेश में हिंदी विभागाध्यक्ष है। वर्तिका वर्ष 2010 में नौ सेना अधिकारी बनी। वर्तिका सहित छह महिला अधिकारी आईएनएसवी तारणी में विशाल समुद्र की लहरों को चीरकर पृथ्वी का चक्कर मारेंगी।
विज्ञापन
वर्तिका के पिता प्रो. जोशी ने बताया कि इस अभियान में वर्तिका की टीम बिना रुके समुद्र की लहरों को चीरते हुए विश्व भ्रमण करेंगी। उनकी टीम सिर्फ 4 बंदरगाहों पर रुकेगी। महिला सशक्तीकरण और समुद्र में महिलाओं की भागीदारी का संदेश देने के लिए नौ सेना ने महिलाओं की टीम बनाई है।
उन्होंने बताया कि नौ सेना में भर्ती होने के बाद वह ब्राजील के रियो डि जिनोरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समु़द्री अभियान तय कर चुकी है। वर्तिका ने केपटाउन से कोच्चि तक का सफर भी तय किया है।
26 जनवरी 2015 को को गणतंत्र दिवस की परेड में आयोजित झांकी में वह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओमाबा के समक्ष नारी शक्ति का प्रदर्शन कर चुकी है। 2016 में उनकी टीम आईएनएसवी महदेई में विशाखापट्टनम से गोवा तक लगभग तीन हजार किमी की समुद्री यात्रा तीन सप्ताह में तय कर चुकी है।