फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vande Mataram commemoration will be celebrated in educational institutions Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा वंदे मातरम्’ स्मरणोत्सव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

Sat, 08 Nov 2025 04:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि
शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम्’ स्मरणोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Vande Mataram commemoration will be celebrated in educational institutions Uttarakhand news in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम्’ स्मरणोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 26 नवंबर विविध कार्यक्रम आयोजित होंंगे।

विज्ञापन

इसमें रैली, मार्च पास्ट, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगियाएं, गोष्ठियां व विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इस संबंध में शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम ने की घोषणा- आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की बढ़ेगी पेंशन, हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य को भी कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर बल दिया, विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्मित पोर्टल पर कार्यक्रमों के उत्कृष्ट फोटोग्राफ्स एवं वीडियो अपलोड करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed