फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers Uttarakhand: More than 200 tourists arrived in nine days

फूलों की घाटी: ब्लूपोपी समेत कई तरह के फूलों से महक रही घाटी, नौ दिन में पहुंचे 200 से अधिक पर्यटक 

Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
सार

बता दें कि फूलों की घाटी एक जुलाई को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। इन दिनों घाटी में करीब 55 प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।

विज्ञापन
Valley of Flowers Uttarakhand: More than 200 tourists arrived in nine days
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलों की घाटी इन दिनों विभिन्न तरह के फूलों से महक रही है। ब्लूपोपी सहित कई तरह के फूल घाटी में छठा बिखेर रहे हैं। वहीं घाटी के दीदार के लिए नौ दिनों में स्थानीय 200 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


बंजर भूमि पर फूलों का संसार: नौ हजार फीट की ऊंचाई पर तैयार हुआ ट्यूलिप गार्डन, देखें खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन


फूलों की घाटी एक जुलाई को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। कोरोना के चलते पिछले साल से विदेशी पर्यटक घाटी में नहीं पहुंचे हैं, जबकि इस साल स्थानीय 200 से अधिक पर्यटक घाटी के दीदार के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों घाटी में करीब 55 प्रजाति के फूल खिल चुके हैं जबकि क्वीन ऑफ हिमालयन फ्लावर ब्लूपोपी सहित कई प्रजाति के फूल आकर्षक का केंद्र बने हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि जैसे-जैसे घाटी में खिलने वाले फूलों की संख्या बढ़ रही है।

घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है। अभी तक यहां कोई विदेशी पर्यटक नहीं आया है।

मसूरी के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

मसूरी में देश के महानगरों से लगातार सैलानी पहुंच रहे हैं, इससे शहर के पर्यटन स्थल गुलजार हैं। शहर के अधिकांश होटल एडवांस बुक हो गए हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। शहर में कई सैलानी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है, जो स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

शहर में बड़ी तादाद में देश के कोने-कोने से सैलानी पहुंच रहे हैं और खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मालरोड पर सुबह से देर रात तक सैलानी की चहलकदमी देखी जा सकती है। स्थानीय प्रशासन लगातार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

साथ ही सख्ती भी की जा रही है। मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर चालान भी किया जा रहा है। सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि अब जिन सैलानियों के पास कोविड की नेगेटिव रिर्पोट और होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को मसूरी आने दिया जाएगा। वीकेंड के लिए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed