{"_id":"5b1170574f1c1bf26e8b5ab1","slug":"valley-of-flower-open-for-tourist-during-chardham-yatra-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, खिलते हैं 300 से अधिक प्रजाति के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, खिलते हैं 300 से अधिक प्रजाति के फूल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
valley of flower
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन 43 सैलानियों ने घाटी के दीदार किए। घाटी में इस वक्त मौसम अनुकूल बना हुआ है। सैलानी आगामी अक्तूबर माह तक घाटी की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजलाल भारती ने बताया कि घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचने वाले पर्यटकों का घांघरिया में पंजीकरण करवाया जा रहा है। किसी भी पर्यटक को दोपहर दो बजे बाद घाटी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटक हेमकुंड साहिब ट्रैक पर घांघरिया तक पहुंचते हैं। फिर करीब चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद घाटी के दीदार होते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए देश-दुनिया से पर्यटकों की आनलाइन बुकिंग भी आने लगी है। अब तक 80 देशी और 22 विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चुके हैं। फूलों की घाटी दुनिया में एकमात्र ऐसी घाटी है, जहां 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। अपनी जैव विविधता के लिए यह घाटी विश्व विख्यात है। यहां फूलों के साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों, परिंदों व जड़ी-बूटियों का दीदार भी पर्यटक करते हैं।
विज्ञापन