फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valentine day American girl marry with indian boy in kashipur

वैलेंटाइन डे 2019: सात समंदर पार से आई विदेशी दुल्हनिया, पहाड़ी रीति रिवाज संग लिए सात फेरे

Thu, 14 Feb 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Feb 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Valentine day American girl marry with indian boy in kashipur
राय सिंह ने रचेल के साथ रचाई शादी

वैलेंटाइन डे पर देसी छोरे से शादी करने के लिए विदेशी मेम हिंदुस्तान पहुंची। उत्तराखंड के काशीपुर में एक युवक ने अमेरिकी युवती से विवाह रचाया है। ग्राम पैगा निवासी राय सिंह दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है।

विज्ञापन


कंपनी में उसकी मुलाकात एक अमेरिकी लड़की रेचल मोरिस से हुई। दोनों ने पहले अमेरिका और फिर भारत आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। बुधवार को राय सिंह ने काशीपुर में रचेल के साथ फेरे लिए।
विज्ञापन


शेरवानी पहने राय सिंह पैगा स्थित घर से एक किमी दूर अशोका गार्डन में गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा। वहां पर भारतीय परिधान में दुल्हन के रूप में सजी रेचल बरात का इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Valentine day American girl marry with indian boy in kashipur
राय सिंह ने रचेल के साथ रचाई शादी

बरात आने पर दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। पंडित की उपस्थिति में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। दोनों के परिजनों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद  दिया। रेचल के साथ उसकी माता और बहन भी थी।

 इधर, अमेरिकी दुल्हन को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में बेहद उत्साह देखा गया। वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि रेचल और राय पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

इसके बाद राय सिंह को रेचल अमेरिका ले गई। लड़के के परिजनों की सहमति से दोनों ने पहले अमेरिका में विवाह किया। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों की उपस्थिति में काशीपुर में हिंदू रीति से विवाह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed