{"_id":"68bc419dc247a4133f00e0a4","slug":"vaishno-devi-route-volvo-buses-fare-has-been-reduced-by-341-rupees-navaratri-special-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: वैष्णो देवी रूट की वॉल्वो बसों का किराया 341 रुपये घटाया, चंडीगढ़ को लेकर भी जानें ये अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: वैष्णो देवी रूट की वॉल्वो बसों का किराया 341 रुपये घटाया, चंडीगढ़ को लेकर भी जानें ये अपडेट
Sat, 06 Sep 2025 07:49 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:49 PM IST
सार
देहरादून से वैष्णो देवी रूट पर संचालित वाॅल्वो बसों के किराये को लेकर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। किराये में कटौती की गई है।
विज्ञापन
किराया
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम ने नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। देहरादून से वैष्णो देवी रूट पर संचालित वाॅल्वो बसों के किराये में भारी कटौती की है। किराये की नई दरें आज यानी शनिवार से लागू होंगी।परिवहन निगम की ओर से दून से कटरा जाने वाली वाॅल्वो बस के किराये में 341 रुपये की कटौती की गई है। जबकि इसी रूट पर पड़ने वाले चंडीगढ़ का किराया 273 रुपये घटाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में फिर फटा बादल: उत्तरकाशी में उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी; लोगों ने खाली किए घर
विज्ञापन
बता दें कि देहरादून के ग्रामीण डिपो से जम्मू और कटरा के लिए एक बस का संचालन किया जाता है। जबकि इसी रूट के चंडीगढ़ के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। परिवहन निगम की ओर से यह फैसला वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अजीत कुमार के मुताबिक नवरात्र के समय वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे में किराया कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।