फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vaccination is gaining momentum in the state, Dehradun is at number three

राज्य में रफ्तार पकड़ रहा टीकाकरण, तीसरे नंबर पर रहा देहरादून

Wed, 23 Jun 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vaccination is gaining momentum in the state, Dehradun is at number three
दून अस्पताल की न्यू ओपीडी में वैक्सीन लगवाने पहुंची युवतियां। संवाद - फोटो : DEHRADUN
राजधानी दून समेत पूरे जिले में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 फ़ीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को जिले में 168 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 20038 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 18 से लेकर 44 साल उम्र तक के 18252 लोगों का टीकाकरण किया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 1595 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुधीर पांडे ने बताया कि पूरे जिले में 105 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों की मदद से 18 केंद्रों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को सबसे अधिक 24168 लोगों को टीका हरिद्वार जिले में लगाया गया। दूसरे नंबर पर रहे ऊधमसिंहनगर में 20242 लोगों को को वैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाए गए। पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर देहरादून जिला रहा जहां 20038 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

---
जिले में टीके की 20 हजार डोज उपलब्ध
कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि बुधवार को जिले में दोबारा 20 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 20 हजार डोज उपलब्ध है। बृहस्पतिवार के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से अतिरिक्त डोज की मांग की गई है। यदि सरकार, शासन की ओर से टीके की पर्याप्त डोज मुहैया करा दी जाए तो एक दिन में 40 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी युवाओं की भीड़
सरकार, शासन और स्वास्थ विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के साथ ही अब टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में युवा टीकाकरण कराने को आगे आ रहे हैं। युवा अपने साथ 45 साल से अधिक उम्र के परिजनों को भी प्रेरित कर टीकाकरण कराने को लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed