पुलिस आला अधिकारियों की छुट्टियां हुईं कैंसिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नए साल पर परिवार के साथ छुट्टी की योजना बनाने वाले पुलिस के आला अधिकारियों को झटका लगा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से पुलिस महानिरीक्षक और उसके ऊपर के पुलिस अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दें।
बरती जाए सतर्कता
सीएम ने प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था को और अधिक चौकस बनाने के लिए तत्काल प्रभाव इसे लागू करने को कहा है।
उन्होंने पुलिस महानिदेशक को यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में संवेदनशील स्थानों, केंद्र एवं राज्यों के महत्वपूर्ण संस्थानों, स्कूल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
सीमाओं पर चौकसी के निर्देश
सीएम ने पुलिस गश्त तेज किए जाने के निर्देश करते हुए कहा कि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा प्रदेश से जुड़ी हुई अन्य राज्यों की सीमाओं पर जांच पड़ताल तेज की जाए।
यह भी कहा है कि सुरक्षा से संबंधित मामलों में कोताही न बरती जाए। उल्लेखनीय है कि आईबी के इनपुट के बाद प्रदेश में भी सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं।