फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vacancy on home guard post in uttarakhand.

बंपर भर्ती: उत्तराखंड में भरे जाएंगे होमगार्ड के 3589 पद

Sun, 24 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
vacancy on home guard post in uttarakhand.
नौकरी - फोटो : pti

उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग में जल्द ही बंपर भर्ती होने वाली है। विभाग में जल्द 3589 जवानों की भर्ती की जाएगी। इसमें 1328 पुरुष और 2261 महिलाएं होमगार्ड शामिल रहेंगी।

विज्ञापन


होमगार्ड विभाग ने शासन को भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। अफसरों को भरोसा है कि जल्द ही भर्ती के लिए स्वीकृति मिल जाएगी। इसी भर्ती में एसडीआरएफ की मदद के लिए होमगार्ड का एक दल तैयार किए जाने का प्लान है।
विज्ञापन


प्रदेश में फिलहाल 6411 होमगार्ड हैं। संख्या बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे हैं। हाल में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड का मानदेय बढ़ाने के साथ आपदा में उन्हें एसडीआरएफ की मदद के लिए लगाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

vacancy on home guard post in uttarakhand.
होमगार्ड - फोटो : Demo pic

इसी कड़ी में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। होमगार्ड के डीजी राम सिंह मीणा ने बताया कि 3589 होमगार्ड भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

जल्द ही इस भर्ती को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इस बार होमगार्ड में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाते हुए 2261 पद सृजित किए गए है। क्योंकि पहले से ही महिला होमगार्ड की कमी है।

बता दें कि होमगार्ड कानून व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक, अधिकारियों की सुरक्षा और आफिस में ड्यूटी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed