फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU considering to conduct semester exams

यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा कराने पर कर रहा विचार

Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
UTU considering to conduct semester exams
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा को लेकर असमंजस जल्द दूर हो सकता है। क्योंकि, यूटीयू ने सेमेस्टर परीक्षा कराने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। विवि ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर इसी हफ्ते विवि में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के चलते यूटीयू से संबद्ध कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। अब यूटीयू परीक्षा कराने के पक्ष में नजर आ रहा है। यूटीयू की आगामी बैठक में फैसला लिया जाएगा कि परीक्षा किस माध्य्म से होंगी। साथ ही तारीख पर भी फैसला हो सकता है। विवि कॉलेजों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षाएं भी करा सकता है, जिसमें पर्यवेक्षक यूटीयू भेजेगा। यूटीयू का जोर है कि ऑनलाइन परीक्षा को असरदार बनाया जा सके। इसलिए निजी विवि की ऑनलाइन परीक्षाओं के परिणामों का अध्ययन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूटीयू के कुलपति प्रो. एनएस चौधरी ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई है। इसमें उचित फैसला लिया जाएगा। शासन की गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed