फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Rescue: CM Dhami reached inside tunnel and took stock of rescue operation

Tunnel Rescue: बचाव अभियान पूरा होने पर श्रमिकों से मिले सीएम, एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

Tue, 28 Nov 2023 11:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों व श्रमिकों के परिवारजनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: CM Dhami reached inside tunnel and took stock of rescue operation
सुरंग से बाहर लाए गए श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। शाम को रेस्क्यू अभियान पूरा होने पर सीएम धामी ने मजदूरों से मुलाकात की।

विज्ञापन

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन

जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन




Uttarkashi Tunnel Rescue Live: श्रमिकों से महज पांच मीटर दूर रेस्क्यू टीम, जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता

Trending Videos

पीएम मोदी ने सीएम से फोन पर लिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा फोन कर सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ही बाहर राहत बचाव कार्य में जुटे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed