फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi sky echoed with roar of fighter planes people kept watching with curiosity

Uttarkashi: लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान, कौतूहल के साथ टकटकी लगाए देखते रहे लोग

Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
सार

Uttarkashi News: भारतीय वायुसेना की ओर से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर एक से 10 अप्रैल तक रात-दिन का अभ्यास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarkashi sky echoed with roar of fighter planes people kept watching with curiosity
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार रात उत्तरकाशी शहर के आसमान में तेज गर्जना ने सभी को डरा दिया। सभी कौतूहल के साथ आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। यह गर्जना वायुसेना के लड़ाकू विमानों की थी, जो कि सीमांत क्षेत्र में रात्रि अभ्यास के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायुसेना की ओर से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर एक से 10 अप्रैल तक रात-दिन का अभ्यास किया जा रहा है। यहां वायुसेना की कम्युनिकेशन टीम भी पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी वायुसेना के एमआई 17 व एएलएच हेलीकॉप्टर यहां अभ्यास के लिए नहीं पहुंचे। हवाई अड्डे के रनवे का विस्तारीकरण न होने से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग अभी नहीं हो पाती है। इस कारण यहां आसमान में ही लड़ाकू विमान अभ्यास के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


VIDEO : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में लगी आग, हर तरफ फैला धुंआ, देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वायुसेना ने राजस्थान से अपने दस हजार कार्मिकों के साथ लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से पश्चिमी व उत्तरी मोर्चे पर अभ्यास शुरू किया है। इसी के तहत बुधवार रात को यहां वायुसेना के कुछ लड़ाकू विमानों ने रात्रि अभ्यास किया। जिसकी तेज गर्जना से उत्तरकाशी का आसमान गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed