{"_id":"65d1cadd66e7aaa69301827f","slug":"uttarkashi-silkyara-tunnel-west-bengal-sovik-was-stuck-in-the-tunnel-for-17-days-returns-to-silkyara-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: मां ने जाने से रोका पर घर में कितने दिन बैठता...सिलक्यारा लौटा सुरंग में फंसा रहा बंगाल का सोविक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: मां ने जाने से रोका पर घर में कितने दिन बैठता...सिलक्यारा लौटा सुरंग में फंसा रहा बंगाल का सोविक
Sun, 18 Feb 2024 02:51 PM IST
रेनू सकलानी
अजय कुमार,सिलक्यारा(उत्तरकाशी)
अजय कुमार,सिलक्यारा(उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:51 PM IST
सार
सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन फंसा रहा पश्चिम बंगाल का सोविक अब काम पर लौट आया है।छुट्टी के दौरान वह रिश्तेदारों के यहां गया, पूजा पाठ कराया। जब शुरू में वह घर गया तो मां ने दोबारा वापस नहीं जाने देने की बात की थी।
विज्ञापन
सोविक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में कितने दिन बैठा रहता, काम तो करना ही पड़ेगा। जोखिम तो हर जगह है, जिधर भी काम करेंगे। यह कहना है पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी सोविक पाखिरा का। सोविक उन श्रमिकों में से एक है जो सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद 17 दिन तक सुरंग में फंसे रहे थे।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग निर्माण को अनुमति मिलने के बाद श्रमिकों के धीरे-धीरे लौटने का सिलसिला जारी है। इन श्रमिकों में से वह भी है जो हादसे के दौरान सुरंग के अंदर फंस गए थे। अब तक ऐसे तीन श्रमिक काम पर वापस लौटे हैं। इनमें से एक 25 वर्षीय पेशे से इलेक्टि्रशियन सोविक पाखिरा ने बताया कि जब वह सुरंग के अंदर फंसे तो पहले दिन तो घबरा गए थे। लेकिन जब बाहर से बातचीत शुरू हुई तो खुद को संभाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोटद्वार में मूल निवास स्वाभिमान महारैली..बोले लोग- पूरे पहाड़ में जाएगा आंदोलन का संदेश, तस्वीरें
विज्ञापन
छुट्टी के दौरान वह रिश्तेदारों के यहां गया, पूजा पाठ कराया। जब शुरू में वह घर गया तो मां ने दोबारा वापस नहीं जाने देने की बात की थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता तो सबको लगा कि घर में रहने से तो काम नहीं चलेगा। बताया कि उन्हें जो पैसा उत्तरखंड सरकार और निर्माण कंपनी से मिला था। उसका उसने खुद के नाम पर एफडी करवाया है। सोविक ने बताया कि अभी उसे सुरंग के अंदर नहीं भेजा गया है। बाहर ही ड्यूडी पर तैनात किया गया है।