फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Silkyara Tunnel: After the puja protective work started in Silkyara Bengal laborer returned to work

Uttarkashi: पूजा-अर्चना के बाद सिलक्यारा में सुरक्षात्मक कार्य शुरू, काम पर लौटा सुरंग में फंसा बंगाल का मजदूर

Sat, 03 Feb 2024 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

बीते साल 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद इसका निर्माण दो माह तक बंद रहा। पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल को सुरंग निर्माण शुरू करने की अनुमति दे दी। सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने से पहले पंडित से पूजा-अर्चना करवाई गई।

विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel: After the puja protective work started in Silkyara Bengal laborer returned to work
पूजा-अर्चना के बाद सुरंग में काम शुरू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में पूजा-अर्चना के साथ सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद 17 दिन अंदर फंसा रहा पश्चिम बंगाल का एक मजदूर भी काम पर लौट आया है। शुक्रवार को यहां सुरक्षात्मक कार्य से पहले एक पंडित से पूजा अर्चना करवाई गई।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के सिलक्यारा छोर से डी वाटरिंग शुरू करने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा। उससे पहले सुरक्षा के लिए ह्यूम पाइप बिछाने सहित अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। बीते नवंबर माह में हुए भूस्खलन हादसे के बाद से सुरंग निर्माण का काम बंद है।
विज्ञापन


23 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल को सुरंग का निर्माण शुरू करने की अनुमति दी। जिसके बाद बड़कोट मुहाने से डी-वाटरिंग चालू कर दी गई थी, लेकिन सिलक्यारा छोर से भूस्खलन के मलबे के चलते यह काम शुरू नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा
अधिकारियों का कहना है कि इस छोर से सुरंग के सुदृढ़ीकरण के बाद ही डी वाटरिंग की जाएगी। डी वाटरिंग के बाद मलबा हटाने के उपरांत ही काम शुरू होगा। निर्माण की अनुमति मिलने के 10 दिन बाद शुक्रवार को यहां पूजा अर्चना की गई। साथ ही कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा गया।सुरंग में शुक्रवार को सुरक्षात्मक काम शुरू कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए ह्यूम पाइप बिछाए जा रहे हैं। इसके बाद डी-वाटरिंग शुरू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा। - कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल
 

मानिक बोला-जो हुआ वह हादसा था

भूस्खलन हादसे के बाद सुरंग में 17 दिन फंसा रहा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी मानिक तालुकदार भी काम पर लौट आया है। इलेक्ट्रिशियन मानिक ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों को सुरंग निर्माण को अनुमति मिलने की जानकारी दी है। उनके तीन साथी रास्ते में हैं। अन्य साथी भी जल्द काम पर लौटेंगे। जो हुआ वह हादसा था, अब काम शुरू करना है।

ये भी पढ़ें...UCC: शादी के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से होंगे लाभ ही लाभ, जानें किन समस्याओं के कारण की गई यूसीसी की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed