फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News villagers themselves got together built temporary bridge over river

Uttarkashi: शासन-प्रशासन ने नहीं ली सुध तो खुद ही जुटे ग्रामीण, मिलकर नदी पर तैयार की अस्थायी पुलिया

Sun, 25 Aug 2024 05:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

Uttarkashi News: पुरोला विधानसभा के तलड़ा गांव के लिए पहले जिला पंचायत की ओर से आरसीसी पुलिया बनाई गई थी। यह पुलिया गत वर्ष मानसून के दौरान कमल नदी के उफान पर आने के बाद बह गई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi News villagers themselves got together built temporary bridge over river
ग्रामीणों ने बनाई पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन-प्रशासन की अनदेखी से परेशान तलड़ा गांव के ग्रामीणों ने कमल नदी पर आवाजाही के लिए अस्थायी पुलिया का निर्माण किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए बनी आरसीसी पुलिया गत वर्ष बह गई थी। उसके बाद से आज तक गांव के लिए पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। यही कारण है आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुरोला विधानसभा के तलड़ा गांव के लिए पहले जिला पंचायत की ओर से आरसीसी पुलिया बनाई गई थी। यह पुलिया गत वर्ष मानसून के दौरान कमल नदी के उफान पर आने के बाद बह गई थी। उसके बाद ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए वहां पर पत्थरों से अस्थाई पुल तैयार किया था, जो कि एक वर्ष चलने के बाद इस साल भी बरसात के दौरान बह गई।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल रावत, ऋतिक चमोली, विपिन रावत, राजेन्द्र रावत, हरवीर राणा, प्रेम सिंह राणा, हरेंद्र राणा, सोहन लाल ,दीपक चन्द, हरदेव सिंह का कहना है कि पुलिस बहने के कारण उन्हें अपनी फसलें सड़क तक पहुंचाने के लिए करीब चार से पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ऑपरेशन के दौरान महिला की जान पर बन आई, बीच में ही एयरलिफ्ट कर भेजा एम्स



इसके साथ ही स्कूली बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 40 परिवार निवास करते हैं। शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उसके बाद जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने स्वंय श्रमदान कर कमल नदी पर लकड़ी की पुलिया का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed