{"_id":"664b336941bce668e5042506","slug":"uttarkashi-news-school-van-caught-fire-and-burnt-life-of-children-saved-due-to-driver-s-intelligence-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: नैटवाड़ में हादसा, स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: नैटवाड़ में हादसा, स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान
Mon, 20 May 2024 05:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 May 2024 05:01 PM IST
सार
स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। इसके बाद वैन में तेजी से आग भड़क गई।
विज्ञापन
स्कूल वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।
विज्ञापन
Rishikesh: एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम से चल रहा था पूरा 'खेल'
विज्ञापन
मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।