फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Plaster fell from ceiling of a classroom in school students ran away to save their lives

Uttarkashi: स्कूल में कक्षा की छत से टूटकर गिरा प्लास्टर, जान बचाकर भागे पढ़ाई कर रहे छात्र

Sat, 06 Jul 2024 12:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2024 12:46 AM IST
सार

वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की बारिश होने पर भी विद्यालय की छत से सीमेंट झड़ना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
Uttarkashi News Plaster fell from ceiling of a classroom in school students ran away to save their lives
स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नौगांव विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी में शुक्रवार को बारिश के कारण एक कक्ष की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिर गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई, हालांकि किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद से छात्रों में दहशत का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की बारिश होने पर भी विद्यालय की छत से सीमेंट झड़ना शुरू हो जाता है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विद्यालय में कक्षाएं चल रहीं थीं। उसी दौरान कक्षा आठवीं के कक्ष की छत से सीमेंट और बजरी टूटकर नीचे गिर गईं। छत टूटते ही छात्र-छात्राएं और शिक्षक दौड़कर बाहर आए। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल का कहना है कि घटना से बच्चे डरे हुए हैं। यदि भवन की मरम्मत नहीं की गई तो बरसात में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। विद्यालय की छत जगह-जगह से खोखली हो चुकी है, जो कभी भी भरभरा कर गिर सकती है।

इधर, प्रभारी खण्ड शिक्षाधिकारी नौगांव बृजमोहन सिंह चौहान का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से अग्रिम आदेशों तक बच्चों को पंचायत भवन में शिफ्ट कर पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जीर्ण-क्षीर्ण विद्यालय की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed