फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Permission to go to Gomukh will be given as soon as doors of Gangotri Dham open

Uttarkashi: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही मिलेगी गोमुख जाने की अनुमति, पैदल मार्ग को किया गया सुचारू

Sun, 27 Apr 2025 01:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुल गए थे। इसके बाद गरतांग गली और नेलांग जाने वाले पर्यटकों को अनुमति मिलनी शुरू हो गई थी, लेकिन गोमुख ट्रेक पर आठ स्थानों पर बड़े ग्लेशियर आने के कारण वहां पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi News Permission to go to Gomukh will be given as soon as doors of Gangotri Dham open
गंगोत्री नेशनल पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही गोमुख जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति मिलनी शुरू हो जाएगी। गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से करीब 18 किमी लंबे पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है। इस ट्रेक पर जाने के लिए पर्यटन विभाग के कर्मचारी को अनुमति मिल गई है। वह सोमवार तक अपने केंद्र के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुल गए थे। इसके बाद गरतांग गली और नेलांग जाने वाले पर्यटकों को अनुमति मिलनी शुरू हो गई थी, लेकिन गोमुख ट्रेक पर आठ स्थानों पर बड़े ग्लेशियर आने के कारण वहां पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी। इस कारण ट्रेकिंग व्यवसायियों को भी नुकसान हो रहा था। पार्क प्रशासन की ओर से वहां पर अप्रैल माह के मध्य में मजदूरों के माध्यम से मार्ग सुचारू करने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ दिन मौसम खराब होने के कारण वहां पर कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन


Devprayag News: हाथ में ध्वज..भाईचारे का संकल्प... पांच युवा कर रहे नेपाल से केदारनाथ तक पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मौसम साफ होते ही मजदूरों ने माइनस जीरो डिग्री में कार्य कर वहां पर गंगोत्री-गोमुख मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार को कनखू बैरियर की एक टीम गोमुख ट्रेक की रेकी पर गई थी।

उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है। कहा कि प्रशासन की अनुमति के बाद 30 अप्रैल से पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं अभी पर्यटन केंद्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को जाने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed