फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi news Guide dead body brought to Gangotri after 11 days from Kalindi track

Uttarkashi: कालिंदीखाल ट्रैक से 11 दिन बाद गंगोत्री लाया गया गाइड का शव, तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
सार

मई माह के अंतिम सप्ताह में 14 ट्रैकर्स सहित 35 सदस्य दल कालिंदीखाल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था जो की मौसम खराब होने की वजह से बेस कैंप में रुक गए थे। इस बीच दल के मुख्य गाइड की तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi news Guide dead body brought to Gangotri after 11 days from Kalindi track
गंगोत्री लाया गया गाइड का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के कालिंदीखाल ट्रैक से 11 दिन बाद बृहस्पतिवार को गाइड का शव गंगोत्री लाया गया। जहां से शव देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बीते 4 जून को ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी कि कालिंदीखाल ट्रैक पर गए ट्रैकर्स के दल के मुख्य गाइड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। जिसके बाद शव को लेने के लिए स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी का 10 सदस्यीय दल गया था। वहीं आधे रास्ते तक एसडीआरएफ की टीम भी गई थी।

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए नए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक बढ़ी, पढ़ें कब कर सकेंगे अप्लाई

विज्ञापन

बता दें की मई माह के अंतिम सप्ताह में 14 ट्रैकर्स सहित 35 सदस्य दल कालिंदीखाल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था जो की मौसम खराब होने की वजह से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर ट्रैक के बेस कैंप में रुक गए थे। इस बीच दल के मुख्य गाइड विपेंद्र राणा निवासी रैथल की तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed