{"_id":"675c5aa915f052795b07364f","slug":"uttarkashi-news-fire-broke-out-again-near-laxminarayan-temple-last-night-also-five-shops-seven-houses-burnt-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास फिर भड़की आग, बीती रात भी पांच दुकानें और सात मकान जलकर हुए थे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास फिर भड़की आग, बीती रात भी पांच दुकानें और सात मकान जलकर हुए थे राख
Fri, 13 Dec 2024 09:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:35 PM IST
सार
बृहस्पतिवार रात को लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक फास्टफूड की दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडरों में अचानक आग भड़क गई। दो सिलिंडरों में भड़की विकराल आग दूसरी दुकान तक फैल गई और वहां रखे दो सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन
बड़कोट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास शुक्रवार रात को फिर से आग लग गई। अग्निशमन विभाग का वाहन मौके के पर पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात यहां अचानक नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक फास्टफूड की दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। देर रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और आग दूसरी फास्टफूड की दुकान तक पहुंच गई और वहां रखे दो ओर सिलिंडर भी आग लगने से फट गए।
विज्ञापन
इसके बाद आग और विकराल हुई और एक के बाद एक पांच दुकानों और सात मकानों तक फैल गई। सिलिंडरों के फटने की आवाज सुनकर लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन के वाहन ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पांच परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली हुई है।
विज्ञापन
Uttarkashi: सरकार ने नहीं ली सुध, ग्रामीण खुद ही जुटे डोडीताल ट्रेक सुधारने में, देश-विदेश से पहुंच रहे ट्रेकर
Trending Videos
कानूनगो खजान सिंह असवाल ने बताया कि अग्निकांड में कुल 11 लोगों को अहेतुक धनराशि दी गई है। करीब 51 लाख की क्षति का आकलन कर उचित माध्यम से रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवारों को राहत सहायता मुहैया करवाने की कार्रवाई गतिमान है।