{"_id":"6672f52e77a42cdee20c0dad","slug":"uttarkashi-news-dm-order-that-pilgrims-and-trekkers-will-be-stopped-at-safe-places-if-the-weather-turns-bad-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रोके जाएंगे यात्री व ट्रैकर, डीएम के जारी किए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रोके जाएंगे यात्री व ट्रैकर, डीएम के जारी किए ये निर्देश
Wed, 19 Jun 2024 08:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Jun 2024 08:54 PM IST
सार
Uttarkashi News: मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ट्रैकिंग
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तरकाशी जिले में मौसम खराब होने पर यात्रियों व ट्रैकरों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में संंबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम ने यात्रियों व ट्रैकरों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Uttarkashi News: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर, दो दिन में ही बनी 70 लाख यूनिट बिजली
विज्ञापन
Trending Videos
ये दिशा-निर्देश किए जारी
- तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि होने पर यात्रियों व ट्रैकरों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया जाएगा।
- नोडल व सेक्टर स्तर के अधिकारी निगरानी करते हुए संबंधित से समन्वयक कर निरंतर कंट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
- राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी, ऑपरेटर की तैनाती करनी होगी, जिससे की मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारु करवाया जा सके।
- एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई एडीबी, बीआरओ, डब्ल्यूबी, सीपीडब्ल्यूडी, आदि किसी भी मोटरमार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खोलना होगा।
- पुलिस तेज हवा, बारिश, ओलावृष्टि होने पर मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों व यातायात को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाएगी।
- मौसम सामान्य होने पर ही वाहनों को रवाना किया जाएगा।
- सभी थाना, चौकी व एसडीआरएफ व क्यूआरटी टीम भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट रहेंगे।