फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Dead Body of missing freelance journalist found at Joshiyara Barrage after 10 days

Uttarkashi: जोशियाड़ा बैराज से मिला लापता स्वतंत्र पत्रकार का शव, दस दिन से था लापता, नदी में मिली थी कार

Sun, 28 Sep 2025 06:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला।

विज्ञापन
Uttarkashi News Dead Body of missing freelance journalist found at Joshiyara Barrage after 10 days
बैराज से शव निकालती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला। खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गत 18 सितंबर की रात स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप अपने एक दोस्त सोबन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह तक जब राजीव नहीं लौटा, तो उसके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर इसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


19 सितंबर को स्यूणा गांव के समीप सोबन सिंह की कार भागीरथी नदी के बीच में मिली। लेकिन उसमें राजीव प्रताप मौजूद नहीं था। उसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: पेपर लीक प्रकरण पर बोले सीएम धामी; छात्रों के हित में जो होगा करेंगे, सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं

Trending Videos

पुलिस सहित एसडीआरएफ ने नदी में खोजबीन की, साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन उसमें उसका कुछ पता नहीं लग पाया। वहीं डीएम और एसपी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने रविवार को गंगोरी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक नदी में खोज अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान टीम को जोशियाड़ा बैराज में एक शव दिखाई दिया। टीम ने शव को झील से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर राजीव प्रताप के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed