फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News: city trade board general secretary beaten, angry traders did protest

उत्तरकाशी: नगर व्यापार मंडल के महामंत्री के साथ मारपीट, आक्रोशित व्यापारियों ने किया चक्काजाम

Sat, 09 Oct 2021 12:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Oct 2021 12:48 PM IST
सार

अंकित पंवार ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने के बाद सब्जी लेने जा रहे थे कि कुमोला रोड के पास मखना गांव निवासी राहुल ने पीछे से उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

विज्ञापन
Uttarkashi News: city trade board general secretary beaten, angry traders did protest
व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के पुरोला में व्यापार मंडल के महामंत्री अंकित पंवार के साथ शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार सुबह व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने चक्काजाम खुलवाया
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने जाम लगा दिया। काफी देर बाद पुलिस ने चक्काजाम खुलवाया। इसके बाद यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल दिए गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गत दिवस ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण राजस्व उप निरीक्षक के यहां रिपोर्ट दर्ज की गई है। चक्काजाम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, उपाध्यक्ष दीपक नौडियाल, उपेंद्र असवाल, सतीश चौधरी,सुनील आनंद, संदीप जैन सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा
इसके बाद आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में नगर के राजस्व क्षेत्र कुमोला रोड, नागराज मंदिर, खेल मैदान को रेग्युलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवॉल्वर की बट से हमला किया
अंकित पंवार ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने के बाद सब्जी लेने जा रहे थे कि कुमोला रोड के पास मखना गांव निवासी राहुल ने पीछे से उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने राहुल को तत्काल अपनी कस्टडी में ले लिया था, लेकिन मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।

शनिवार सुबह व्यापारियों ने इस मामले को लेकर यहां सांकेतिक चक्काजाम भी किया। एसडीएम के अवकाश में होने के कारण व्यापारियों ने यहां बाजार स्थित पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष अशोक कुमार व कानूनगो जिनेद्र सिंह रावत के साथ वार्ता कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।


ज्ञापन में नगर के राजस्व क्षेत्र को रेग्युलर पुलिस को स्थानांतरित करने, नशेड़ियों पर अंकुश लगाने, चरस-स्मैक बेचने वालों पर कार्रवाई करने, आरोपी को जेल भेजने, पुलिस गस्त बढ़ाने आदि की मांग शामिल है। राजस्व उप निरीक्षक सुखबीर असवाल ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 323, 325, 504, 506, 07 में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed