फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi landslide on yamunotri walking route two missing passengers Dead Bodies recovered from the river

Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद, एक 11 साल की मासूम की हुई पहचान

Sun, 06 Jul 2025 03:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद हो गए हैं। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिर गए थे।

विज्ञापन
Uttarkashi landslide on yamunotri walking route two missing passengers Dead Bodies recovered from the river
दो यात्रियों के शव मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35) मुंबई निवासी और भाविका शर्मा (11) कृष्णा विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी

विज्ञापन

शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है। चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से एक शव और एक पैर बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। बता दें, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस का रेस्क्यू अभियान तभी से जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed