फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi ITBP climber dies due to avalanche

उत्तरकाशी: बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आईटीबीपी के पर्वतारोही की मौत 

Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
सार

  • गंगोत्री-1 हिमशिखर पर आरोहण के दौरान हुआ हादसा, दल का अभियान स्थगित
  • आईटीबीपी का 23 सदस्यीय दल गंगोत्री से गंगोत्री-1 पीक पर आरोहण के लिए हुआ था रवाना 

विज्ञापन
Uttarkashi ITBP climber dies due to avalanche
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गंगोत्री-1 पीक पर आरोहण के दौरान एवलांच (बर्फीला तूफान) की चपेट में आने से आईटीबीपी के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। मृत हिमवीर के शव को हेलीकॉप्टर की मदद से बेस कैंप से देहरादून ले जाया गया। खराब मौसम और एक पर्वतारोही की मौत के बाद आईटीबीपी का दल अभियान स्थगित कर लौटने की तैयारी कर रहा है। सैन्य सम्मान के साथ शव को पर्वतारोही के घर लेह लद्दाख पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


बीते 29 सितंबर को आईटीबीपी का 23 सदस्यीय दल गंगोत्री से गंगोत्री-1 (6674 मीटर) पीक पर आरोहण के लिए रवाना हुआ था। इस दल में 12 पर्वतारोहियों के साथ ही 11 सहयोगी स्टाफ भी था। गंगोत्री से रुद्रगैरा नदी के रास्ते आगे बढ़ते हुए इस दल ने नाला कैंप और रुद्रगैरा बेस कैंप से आगे बढ़कर समुद्र सतह से 4500 मीटर ऊंचाई पर बेस कैंप स्थापित किया था। इससे आगे एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप स्थापित कर यह दल हिमशिखर पर आरोहण की तैयारी कर रहा था, लेकिन क्षेत्र में बीते दिनों बर्फबारी होने के कारण दल को कुछ दिन इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

विशालकाय एवलांच आने से रोप टूट गई

11 अक्तूबर को इस दल में शामिल पर्वतारोही रूट तैयार करते हुए शिखर की ओर बढ़ रहे थे, कि तभी विशालकाय एवलांच आने से रोप टूट गई और पर्वतारोही लद्दाख निवासी नौर्बू वांग्बुस (38) करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। साथी पर्वतारोहियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे खाई से निकालकर एडवांस बेस कैंप पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दल में शामिल एक अन्य पर्वतारोही को भी चोटें आयीं।

शुक्रवार शाम को ही हेलीकॉप्टर से पर्वतारोही के शव को नीचे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन एडवांस बेस कैंप के आसपास हेली रेस्क्यू की स्थिति नहीं बन पाने पर मृतक के शव को बेस कैंप पहुंचाया गया। शनिवार को हेलीकॉप्टर उसे जौलीग्रांट पहुंचाया गया। इसके बाद यहां से मृतक का शव सैन्य सम्मान के साथ उसके घर लेह लद्दाख पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार मृत हिमवीर नौर्बू वांग्डुस अनुभवी पर्वतारोही थे। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिमवीरों ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed