{"_id":"66dbb026f3cda75571044290","slug":"uttarkashi-fire-news-huge-fire-broke-out-in-a-house-and-shop-in-uttarkashi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी में मकान और दुकान में लगी भीषण आग, सेना और पुलिस ने पाया काबू; वजह का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी में मकान और दुकान में लगी भीषण आग, सेना और पुलिस ने पाया काबू; वजह का पता नहीं
Sat, 07 Sep 2024 07:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:23 AM IST
सार
उत्तरकाशी में एक मकान और दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Uttarkashi Fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।
शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।