फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Dharali Disaster affected families will be given ration for the next six months: CM Dhami

धराली आपदा: प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का दिया जाएगा राशन, सहायता राशि भी मिलेगी

Sun, 10 Aug 2025 10:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:30 AM IST
सार

धराली प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का राशन दिया जाएगा। साथ ही सहायता राशि भी मिलेगी। पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में क्षतिग्रस्त घरों के लिए भी सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi Dharali Disaster affected families will be given ration for the next six months: CM Dhami
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आपदा ग्रस्त धराली, सैंजी, बांकुड़ा गांव में प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।

विज्ञापन

धराली में बचाव व राहत कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की गई है। हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...धराली आपदा : जीपीआर रडार तलाशेगा मलबे में दबी जिंदगियां, 480 फंसे लोग और निकाले...49 की तलाश; मुआवजे का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू किया गया है। यूपीसीएल क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक करवा रहा है। मोबाइल कनेक्टिविटी को सुधार लिया गया है। साथ ही 125 केवी के दो जनरेटर सेट भी आपदा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। हर्षिल क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जा रहा है। मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग को पूरी तरह ठीक करने की संभावना है। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उनके ही नेतृत्व में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed