फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttaranchal University Law College Six Students Become Judge after pass Pcs j Exam

उत्तरांचल विवि लॉ कॉलेज के छह छात्र झारखंड में बने जज, दो साल में 47 पास कर चुके परीक्षा

Sat, 22 Feb 2020 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2020 07:42 PM IST
सार

  • उत्तरांचल विश्वविद्यालयमें हुआ जज बने छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
Uttaranchal University Law College Six Students Become Judge after pass Pcs j Exam
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून के छह छात्रों ने झारखंड की न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सभी छात्रों का शनिवार को कॉलेज में सम्मान किया गया।

विज्ञापन


उत्तरांचल विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने सभी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के शिक्षकों की मेहनत और न्यायिक सेवा आधारित शिक्षा पद्धति का ही परिणाम इस रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में पूरे देश से 107 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इनमें से छह छात्र लॉ कॉलेज देहरादून के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में उनके 47 छात्र अलग-अलग राज्यों की न्यायिक परीक्षाएं पास करके जज बन चुके हैं, जो कि विवि के लिए गौरव की बात है। जज बनने वाली साक्षी श्रीवास्तव, दिव्यम चौधरी, नेहा झा, पायल झा, जूही कुमारी और राहुल कुमार वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया।

इस मौके पर विवि के वाइस चांसलर प्रो. एनके जोशी, डॉ. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ. वी भुवनेश्वरी, अनिल दीक्षित, डॉ. रजित शर्मा, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. रचना शर्मा, अम्बर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed