{"_id":"5fc475278ebc3e5be028d772","slug":"uttarakkhand-rajya-sabha-member-naresh-bansal-took-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नवनिर्वाचित सांसद नरेश बंसल ने ली शपथ, सीएम त्रिवेंद्र ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: नवनिर्वाचित सांसद नरेश बंसल ने ली शपथ, सीएम त्रिवेंद्र ने दी बधाई
Mon, 30 Nov 2020 09:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेश बंसल
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद नरेश बंसल ने सोमवार को दिल्ली में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा के मुख्य हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वैंकैया नायडू ने अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। बंसल ने हिंदी में शपथ ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बंसल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर बंसल ने कहा कि वह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और राज्य व देशहित में कार्य करेंगे। सबका साथ, सबका विकास के साथ वह राज्य और केंद्र सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे। उत्तराखंड को केंद्रीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, यही उनका प्रयास होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नेता सदन डॉ. थावरचंद गहलोत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, वी मुरलीधरन, सांसद अजय भट्ट व अन्य सांसद व राज्यसभा के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन