{"_id":"65186f65eb1d3cd0010909a4","slug":"uttarakhands-international-shotgun-shooter-shapath-dehradun-news-c-5-1-drn1033-256467-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शूटर शपथ ने यूपी और दिल्ली में पदक जीत बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शूटर शपथ ने यूपी और दिल्ली में पदक जीत बढ़ाया मान
विज्ञापन
Iउत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटर शपथ भारद्वाज ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदकI
उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटर शपथ भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश के गोंडा और दिल्ली में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन करने किया है। शपथ ने 22 से 24 सितंबर के बीच गोंडा में नंदिनी शूटिंग रेंज में आयोजित मानसून शूटिंग चैंपियनशिप के ट्रैप कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
शपथ ने बताया, ट्रैप कार्यक्रम उत्तराखंड समेत दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, पंजाब और देश के अन्य राज्यों के पुरुष और महिला निशानेबाजों और एथलीटों के लिए एक ओपन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता थी। शपथ ने 43 अंक हासिल कर यूपी के वरिष्ठ एथलीट अनिरुद्ध सिंह को हराया। जबकि, दिल्ली में आयोजित मानव रचना शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप देश भर से कुल 92 ट्रैप शूटिंग एथलीटों ने प्रतिभाग किया। इसमें शपथ ने कांस्य पदक और तीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
शपथ ने इसी साल 14 से 25 जुलाई के बीच दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने चैंपियनशिप में सातवीं रैंक हासिल की थी। जूनियर ट्रैप कार्यक्रम में शपथ की वर्तमान विश्व रैंकिंग सातवीं है। शपथ उत्तराखंड के एक अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग एथलीट हैं, जिन्होंने विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, अंतरराष्ट्रीय ग्रांड प्रिक्स और इटली में आयोजित ग्रीन कप जैसी वैश्विक ओपन प्रतियोगिताओं में नौ अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत की टीम को फिर से मजबूत किया है।