फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's first goat rearing Farmer Producer

Dehradun News: उत्तराखंड का पहला बकरी पालक एफपीओ कालसी में स्थापित

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's first goat rearing Farmer Producer
Iजिला योजना में गोट वैली स्थापित करने के लिए हुआ था कालसी का चयन
विज्ञापन

I

Iएफपीओ में जुड़कर बकरी पालक योजना का उठा रहें लाभI

उत्तराखंड का पहला बकरी पालन किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) कालसी ब्लॉक में स्थापित हो गया है। वहीं एफपीओ के माध्यम से जुड़कर किसान बकरी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। हालांकि प्रथम चरण में सौ बकरी पालकों को एफपीओ से जोड़ा गया है। भविष्य में इसका विस्तार जिले के अन्य ब्लॉकों तक होगा।

दरअसल, वित्त वर्ष 2023-24 अप्रैल से जिला योजना के माध्यम से देहरादून जनपद में गोट वैली स्थापित करने के लिए योजना की शुरूआत की गई थी। जिले के छह ब्लॉकों में से कालसी ब्लॉक का चयन गोट वैली स्थापित करने के लिए हुआ था।
विज्ञापन




विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कालसी ब्लॉक के मटयावा से माकटी तक की 16 गांव की बेल्ट में गोल्ट वैली योजना में किसान तेजी से जुड़ रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में बकरी पालकों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में कालसी ब्लॉक जिले के साथ ही प्रदेशभर में एक नजीर बनेगा। उधर, योजना के बेहतर परिणामों को देखते हुए अधिकारी भी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iबकरी पालन के लिए दिया जा रहा अनुदानI

कालसी ब्लॉक के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि गोट वैली योजना के तहत 15 बकरी और एक बकरे की सौ यूनिट स्थापित की जानी थी। वहीं बकरी पालन शुरू करने के लिए प्रथम चरण में पांच बकरियों के लिए 30 हजार का लोन कॉपरेटिव समिति और 15 बकरियों व एक बकरे के लिए 63 हजार का अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है। अभी तक 41 लोगों को 93 हजार रुपये के हिसाब से 38 लाख 13 हजार की रकम दी गई है। जबकि 59 पालकों को जल्द ही रकम भेजे जाने की तैयारी है। बकरियों का बीमा भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है।



Iएफपीओ में तेजी से बढ़ रही सदस्यों की संख्याI



कालसी भेड़ बकरी किसान उत्पादक संगठन संगठन (एफपीओ) के सीआईओ संजीव चौहान ने बताया कि बकरी पालकों की जरूरतों को देखते हुए पशुपालन और कॉपरेटिव विभाग के सहयोग से एफपीओ स्थापित किया गया है। फिलहाल संगठन से सौ बकरी पालक सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। जबकि 20 अन्य लोगों ने एफपीओ की सदस्यता ग्रहण कर ली है। एफपीओ में प्रत्येक सदस्य का एक हजार रुपये का शेयर जमा किया गया है। जबकि 120 रुपये के हिसाब से प्रत्येक सदस्य को कॉपरेटिव विभाग से सदस्यता प्रदान की गई है।


Iयोजना में बकरी पालकों को वरीयताI

डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि गोट वैली योजना में पहले से बकरी पालन कर रहें अनुभवी लोगों वरीयता दी जा रही है। योजना में भूमिहीन लोग भी जुड़ सकते हैं।



वहीं योजना से जुड़ने के लिए कालसी पशु अस्पताल में संपर्क किया जा सकता है।

I
I

I
I

Iजिला योजना के माध्यम से गोट वैली स्थापित करने के लिए कालसी ब्लॉक का चयन किया गया था। वहीं बकरी पालन में राज्य का पहला एफपीओ देहरादून के कालसी में बनना गौरव की बात है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -विद्यासागर कापड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed