फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's daughter Ameesha will show her strength on foreign soil from today

Dehradun News: उत्तराखंड की बेटी अमीषा विदेशी धरती पर आज से दिखाएंगी दम

Fri, 10 Jan 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's daughter Ameesha will show her strength on foreign soil from today
Iउत्तराखंड की बेटी अमीषा विदेशी धरती पर आज से दिखाएंगी दम
विज्ञापन

IIस्कीइंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं अमीषा
I
I
I
Iस्लोवाकिया में चल रहे डेफ ओलंपिक में उत्तराखंड की बेटी व पर्वतारोही अमीषा चौहान आज (शुक्रवार) से अपना दम दिखाएंगी। वह एल्पाइन स्कीइंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। अमीषा इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली देश की एकमात्र खिलाड़ी हैं।

I
I14 जनवरी तक आयोजित होने वाली स्कीइंग चैंपियनशिप में दुनियाभर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अमीषा चौहान मूल रूप से टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील स्थित भनस्वाड़ी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के नकरौंदा में रहता है। भारतीय सेना से सूबेदार मेजर रैंक से सेवानिवृत्त हुए अमीषा के पिता रविंद्र सिंह चौहान ने बताया, अमीषा 10, 12 और 13 जनवरी को अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। वह इन दिनों अपनी बेटी के साथ स्लोवाकिया में मौजूद हैं। इससे पहले बीते एक दिसंबर को आठवें राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया था।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article