फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's Akshara's goal starts with victory on foreign soil

Dehradun News: उत्तराखंड की अक्षरा के गोल से विदेशी धरती पर जीत से आगाज

Tue, 15 Aug 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Akshara's goal starts with victory on foreign soil
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले विदेश से खुशखबरी आई। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आईबीएसए विश्व चैंपियनशिप खेलने गई भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबाल टीम ने जीत से आगाज किया। उत्तराखंड की अक्षरा राणा ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। मूल रूप से चकराता निवासी अक्षरा टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

अक्षरा के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, चैंपियनशिप में टीम का पहला लीग मैच सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ खेला गया। इसमें अक्षरा ने पहला गोल किया और उसी गोल से मैच का फैसला हुआ। 21 अगस्त तक चलने वाली चैंपियनशिप में दुनिया भर के दस देशों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब भारत की फुटबाल टीम के साथ-साथ एक पैरा महिला टीम भी मैदान में है। टीम में अक्षरा और शेफाली रावत दो खिलाड़ी उत्तराखंड से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed