फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Youth trapped in saudi Arabia want to return india

सऊदी अरब में बंधक बना होटल में काम करने गया भारतीय, विदेश मंत्रालय से लगाई वतन लौटने की गुहार

Wed, 26 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Youth trapped in saudi Arabia want to return india
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विदेश में नौकरी की जांच-पड़ताल किए बगैर एजेंट पर भरोसा करने वाले कई लोग वहां मुश्किल में फंस रहे हैं। खासकर खाड़ी देशों में भारतीयों को बंधक बनाने और वेतन नहीं देने के मामले सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन


टिहरी जिले में तोली गांव के दीवान सिंह गुसाईं को भी सऊदी अरब में बंधक बनाया गया है। उन्हें पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। पीड़ित ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर उन्हें शीघ्र वापस भारत बुलाने की गुहार लगाई है, लेकिन विदेश मंत्रालय से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


सउदी अरब में फंसे पीड़ित के भतीजे विकास सिंह गुसाईं निवासी ग्राम तोली चंद्रबदनी जामणीखाल ने बताया कि दीवान सिंह की मुलाकात केदारनाथ में एक होटल में मुजफ्फरनगर निवासी आलम नाम के व्यक्ति से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 90 हजार देने पर होटल में काम करने के लिए कतर भेजने का आश्वासन दिया। 18 जनवरी को वह दिल्ली से कतर चले गए, लेकिन वहां से उन्हें सऊदी अरब ले गए। जहां उन्हें होटल के बजाए किसी अनजान जगह पर भेजा गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा जा रहा है और मारपीट कर किसी से बात भी नहीं करने दे रहे हैं।

पीड़ित ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर आपबीती सुनाते हुए शीघ्र घर बुलाने की गुहार लगाई है। विकास ने बताया कि एजेंट ने वापसी टिकट के साढ़े 13 हजार मांगे, लेकिन अब गुमराह कर रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से दीवान सिंह को स्वदेश लाने में मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed