फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Youth Campaign on Social Media No PCS Notification No Vote

Social Media: उत्तराखंड में युवाओं ने खोला मोर्चा, 'पीसीएस भर्ती का नया नोटिफिकेशन नहीं तो वोट भी नहीं'

Wed, 06 Mar 2024 11:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Youth Campaign on Social Media No PCS Notification No Vote
सोशल मीडिया पर अभियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पीसीएस की नई भर्ती के लिए युवाओं ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी है। वह पीसीएस भर्ती नहीं तो वोट नहीं अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले चार साल से पीसीएस भर्ती नहीं निकली है। जिस वजह से तैयारी कर रहे युवा उम्र सीमा पार करके आवेदन से पहले ही दौड़ से बाहर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड पीसीएस का आखिरी नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2021 को जारी हुआ था। प्री परीक्षा तीन अप्रैल 2022 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को हुई थी। जिसका परिणाम 27 फरवरी को जारी हुआ। अभी इंटरव्यू बाकी हैं। इस भर्ती के बाद से कोई नई भर्ती नहीं निकली। पिछले दिनों शासन ने आयोग को करीब 150 पदों के लिए अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा था।
विज्ञापन


इस बार सिलेबस में बदलाव करते हुए उत्तराखंड आधारित दो पेपर शामिल किए जाने हैं, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अभी शासन स्तर से हरी झंडी न मिलने की वजह से पीसीएस का नया विज्ञापन अटका है। आयोग के अफसरों का कहना है कि फाइल शासन में अटकी है। जब तक वहां से कोई कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नोटिफिकेशन जारी करना मुश्किल है। वहीं, शासन स्तर पर पता चला है कि फाइल अभी सीएम कार्यालय गई हुई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही आयोग को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: हो जाएं तैयार, 272 पदों पर LT भर्ती निकालने की तैयारी में आयोग, एक-दो दिन में जारी होगा नोटिफिकेशन

इधर, कई साल से परीक्षा की तैयार कर रहे युवाओं का कहना है कि जल्द ही आम चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। इसके बाद आयोग नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर पाएगा। लिहाजा, उनकी मांग है कि आयोग तत्काल पीसीएस भर्ती का विज्ञापन जारी करे।

कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जो तैयारी कर रहे हैं लेकिन उम्र सीमा पार करने वाले हैं। पिछले करीब एक माह से सोशल मीडिया में भी युवा अभियान चला रहे हैं। अब उन्होंने अभियान तेज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि पीसीएस की नई भर्ती नहीं तो वोट भी नहीं। आयोग सचिव जीएस रावत का कहना है कि अभी अधियाचन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed