फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Young folk singer and musician Gunjan Dangwal died in a road accident

Uttarakhand: युवा लोक गायक गुंजन डंगवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा

Sun, 19 Jun 2022 11:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Jun 2022 11:05 AM IST
सार

टिहरी निवासी शिक्षक कैलाश डंगवाल के पुत्र गुंजन डंगवाल का शनिवार सुबह चंडीगढ़ के पंचकूला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुंजन चंडीगढ़ किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। वह स्वयं कार ड्राइव कर अकेले ही चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Young folk singer and musician Gunjan Dangwal died in a road accident
गुंजन डंगवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल (26) का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इलेक्ट्रिकल से बीटेक गुंजन को गायन और संगीत के क्षेत्र में काफी रुचि थी, जिससे गुंजन ने कम समय में गायन और संगीत में ख्याति अर्जित कर ली थी। उनके आकस्मिक निधन पर लोक संगीत, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन

 
भिलंगना ब्लॉक के खसेती और वर्तमान में नई टिहरी निवासी शिक्षक कैलाश डंगवाल के पुत्र गुंजन डंगवाल का शनिवार सुबह चंडीगढ़ के पंचकूला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुंजन चंडीगढ़ किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। वह स्वयं कार ड्राइव कर अकेले ही चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुंजन ने बहुत कम समय में संगीत के क्षेत्र में नाम कमा लिया था। उनका पहला एलबम नंदू मामा की स्याली काफी पॉपुलर हुआ था। धीरे-धीरे गुंजन गीत के साथ-साथ संगीत और वीडियो एलबम बनाने के लिए भी कार्य करने लगे। इन दिनों उनका गीता चैता की चैत्वाल्या संगीत ने भी बाजार में धूम मचा रखी है। पेशे से संगीतकार गुंजन ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक भी किया था। साथ ही संगीत विशारद की भी उनके पास डिग्री थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजन की मौत पर विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष सोना सजवाण, महीपाल नेगी, गायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं, बीना बोरा, सूर्यपाल श्रीवाण, उमेश चरण गुसाईं, प्रदीप रमोला, डा. नरेंद्र डंगवाल, विजय गुनसोला, राकेश राणा, डा. वीर सिंह रावत, डीएस भंडारी, दीपक रतूड़ी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed