फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand workers board: all schemes will be online Soon

Exclusive: उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड में घोटाले रोकने के लिए बन रहा ऑनलाइन कवच, होंगे ये बदलाव

Tue, 23 Aug 2022 11:05 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

करीब दो साल से हरक सिंह रावत को हटाने और शमशेर सत्याल की ताजपोशी के बाद कर्मकार बोर्ड साइकिल आवंटन सहित कई घोटालों से चर्चाओं में रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand workers board: all schemes will be online Soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अब साइकिल आवंटन जैसे घोटाले रोकने के लिए ऑनलाइन कवच तैयार किया जा रहा है। इसमें जहां चार लाख श्रमिकों की सभी योजनाएं ऑनलाइन होंगी तो उन आवेदनों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। वहीं, बोर्ड के बेहतर संचालन को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) भी बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी मामला: आरोपी मनीष वर्मा को पांच साल की सजा, कांग्रेस सरकार में रह चुके राज्यमंत्री
विज्ञापन


करीब दो साल से हरक सिंह रावत को हटाने और शमशेर सत्याल की ताजपोशी के बाद कर्मकार बोर्ड साइकिल आवंटन सहित कई घोटालों से चर्चाओं में रहा है। त्रिवेंद्र सरकार ने हरक को हटाकर शमशेर सत्याल को अध्यक्ष बनाया था। फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्याल को हटाकर बोर्ड भंग कर दिया था। इस बीच एजी का स्पेशल ऑडिट हुआ। घोटालों की एसआईटी जांच भी बैठाई गई। विवाद अभी भी ताजा हैं लेकिन अब बोर्ड को घोटालों से बचाने की नई जद्दोजहद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे बदलाव

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट : कर्मकार बोर्ड में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) स्थापित की जा रही है। इसमें श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो विभिन्न राज्यों की बेहतर योजनाओं को उत्तराखंड में धरातल पर उतारेंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।



सभी योजनाएं ऑनलाइन : कर्मकार बोर्ड की सभी योजनाएं पूरी तरह से ऑनलाइन की जा रही हैं। आवेदन ऑनलाइन होंगे, जो निर्धारित समयावधि में पूरे करने होंगे। साइकिल आवंटन से लेकर सभी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य होगा। फाइलों को ऑनलाइन ग्रीन, येलो, रेड का टैग दिया जाएगा। हर अधिकारी को रोजाना सुबह लंबित फाइलों की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से मिल जाएगी। अगर श्रमिक पंजीकरण को 30 दिन का समय तय किया जाएगा तो 20 दिन तक फाइल ग्रीन दिखेगी, 20 से 30 दिन के बीच येलो और फिर 30 पूरे होते ही रेड हो जाएगी, जिसकी जानकारी आला अधिकारियों तक भी चली जाएगी। काम न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

कर्मकार बोर्ड की मजबूती के लिए इसका नियमित स्ट्रक्चर जरूरी है। इस पर हम काम कर रहे हैं। बोर्ड के क्रियाकलापों व अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को लागू करने के लिए पीएमयू का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही नए बदलाव लागू हो जाएंगे।
- पीसी दुमका, सचिव, कर्मकार कल्याण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed