फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Work on 10 10 proposals of all MLAs will start after the budget session

Uttarakhand: विधायकों के विकास कार्यों के 10-10 प्रस्तावों पर बजट सत्र के बाद शुरू होगा काम, सीएम लेंगे बैठक

Wed, 01 Mar 2023 08:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों के 10-10 औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मांगे थे। इन प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई के लिए उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विधायकों से संवाद के लिए अपर सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा था।

विज्ञापन
Uttarakhand: Work on 10 10 proposals of all MLAs will start after the budget session
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शासन को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए विधायकों के 10-10 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उनके प्रस्तावों पर आगामी वित्तीय वर्ष से काम शुरू होगा। बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायकों के प्रस्तावों पर बैठक करेंगे, जिसमें प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान- समूह-ग समेत सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर अब नहीं होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों के 10-10 औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मांगे थे। इन प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई के लिए उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विधायकों से संवाद के लिए अपर सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद मुख्यमंत्री घोषणा प्रकोष्ठ को इन प्रस्तावों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा। बाद में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने इन प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावों पर अमल का इंतजार कर रहे विधायक
सत्तारूढ़ भाजपा के साथ अन्य दलों के विधायक शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर अमल होने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें सरकार के मंत्री भी हैं। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने की संभावना है।

जिलाधिकारियों से ली प्रस्तावों पर रिपोर्ट
शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव ने प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। जिलाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर विधायकों के साथ प्रस्तावों पर बैठक की। कतिपय प्रस्तावों पर राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में काम चल रहे हैं। कुछ प्रस्ताव ऐसे हैं, जिनमें बड़ी धनराशि खर्च होनी हैं। इन सभी प्रस्तावों पर शासन को निर्णय लेने हैं। जिलाधिकारियों ने प्रस्तावों पर अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

सभी विधायकों के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो चुके हैं। अब ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे। संभवत: बजट सत्र के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री कर सकते हैं।
-राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed