{"_id":"6743c1337340fabcff0205c6","slug":"uttarakhand-won-the-womens-cricket-title-by-defeating-mp-in-the-super-over-dehradun-news-c-5-1-drn1030-555477-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुपर ओवर में एमपी को हरा उत्तराखंड ने जीता महिला क्रिकेट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुपर ओवर में एमपी को हरा उत्तराखंड ने जीता महिला क्रिकेट का खिताब
विज्ञापन
I
II
I
Iउत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया महिला क्रिकेट का खिताबी मुकाबला
I
Iदून में चल रहे अखिल भारतीय स्व. अमर सिंह मेंगवाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। सुपर ओवर तक पहुंचे रोमांचक मैच में उत्तराखंड ने एक रन से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
I
I
I
Iक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज ज्योति गिरी और कनक ने टीम को अच्छी शुरूआत देते हुए दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए। इसके बाद आगे की पारी को मनीषा कुंवर ने संभाला और 23 गेंदों में 16 रनों की निजी पारी खेली।
I
Iइसके बाद नीलम और कंचन सात-सात रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटी तो एमपी की टीम मजबूत स्थिति पर आ गई। हालांकि मानषी जोशी ने 11, कप्तान एकता बिष्ट ने 18 और अंजली कठैत ने 28 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही टीम 45.3 ओवर में 160 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
I
I
I
Iएमपी के लिए शुचि उपाध्याय और संस्कृति गुप्ता ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपी की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज आशना पडियार (17) और जिंसी जॉर्ज (9) अमीषा बहुखंडी की गेंद में आउट हो गए। इसके बाद तो मध्यक्रम की बल्लेबाज सस्ते में निपटी तो आयुषी शुक्ला ने पारी को संभाला और 23 रनों की पारी खेली।
I
Iसाथ ही प्रियंका ने 28 रन बना टीम को मजबूती दिलाई और स्कोर पर 160 तक पहुंचा। इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया और सुपर ओवर के दम पर मुकाबले का निर्णय लिया गया। उत्तराखंड के लिए अमीषा बहुखंडी ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। जबकि कप्तान एकता बिष्ट और अंजलि दो-दो विकेट लेने में कामयाब हुई। सुपर ओवर में पहले हुए उत्तराखंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर सात रन बनाए।
I
I
I
Iजबकि एमपी की टीम एक विकेट के नुकसान पर छह रन बना पाई और एक रन से मैच हार गई। टूर्नामेंट के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएयू के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
I
Iअमीषा को वुमन ऑफ द मैच का खिताब
I
Iपूरे मैच में अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की खिलाड़ी अमीषा बहुखंडी को वुमन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जबकि कप्तान एकता बिष्ट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और एमपी की खिलाड़ी आशना पडियार को बेस्ट बेटर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।I